सुशांत सिंह के नाम पर रजिस्टर हुआ तारा, आसमान में देख सकेंगे फैन

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से उनके फैंस अभी भी शोक में हैं। हाल ही में सुशांत की एक फैन ने उनके नाम का एक तारा खरीदा है और उसे रजिस्टर भी करा लिया है।
सुशांत सिंह के नाम पर रजिस्टर हुआ तारा
सुशांत सिंह के नाम पर रजिस्टर हुआ ताराSocial Media

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से उनके फैंस अभी भी शोक में हैं। सुशांत के प्रसंशक उन्हें भूल नहीं पा रहे हैं। उनके निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैन्स और दोस्त पुराने वीडियो और फोटो शेयर कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अब हाल ही में सुशांत की एक फैन ने उन्हें खास तरीके से ट्रिब्यूट दिया है।

दरअसल, उन्होंने सुशांत के नाम का एक तारा खरीदा है और उसे रजिस्टर भी करा लिया है। सुशांत सिंह राजपूत को अंतरिक्ष, गैलेक्सी, चांद तारों का काफी शौक था। यहां तक कि, उन्होंने चांद पर जमीन भी ले रखी थी, जिसे वह अपने 55 लाख के टेलिस्कोप से देखा करते थे। सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के नाम का तारा रजिस्टर हुआ है, इसका सर्टिफिकेट वायरल हो रहा है।

यूजर ने किया है शेयर:

खबरों की मानें, तो एक सितारे का नाम उनके नाम पर रखा गया है। इसका सर्टिफिकेट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। स्टार को सुशांत का नाम देने के लिए एक फैन ने रजिस्ट्री करवाई है। सुशांत की यह फैन यूनाइटेड स्टेट्स की हैं। यूजर ने सर्टिफिकेट को शेयर करते हुए लिखा है, "सुशांत हमेशा स्टार्स के शौकीन रहे हैं और इस तरह से मुझे उनके नाम पर एक सितारे का नाम रखना बिल्कुल सही लगा। सुशांत की फैन ने जो सर्टिफिकेट शेयर किया है उसके मुताबिक RA.22.121 पोजिशन के स्टार को सुशांत सिंह राजपूत नाम दिया जा रहा है।"

आपको बता दें कि, सुशांत सिंह एक्टिंग के अलावा अंतरिक्ष के दीवाने थे, उन्हें चांद और सितारों से प्यार था। सुशांत को ग्रहों को देखना पसंद था। सुशांत अंतरिक्ष से जुड़ा कुछ न कुछ पोस्ट हमेशा सोशल मीडिया पर भी करते थे। इसी वजह से उन्होंने टेलीस्कोप भी खरीदा था। हमेशा तारों से बातें करने वाले सुशांत आज खुद सितारा बन गए हैं। यही नहीं खबर, तो ये भी है कि, उन्होंने चांद पर जमीन खरीदी थी।

अपने चाहने वालों का नाम करवा सकते हैं रजिस्टर:

बता दें कि, इंटरनेट पर कई ऐसे ऑर्गनाइजेशंस देखे जा सकते हैं जिनसे कोई भी अनऑफिशली किसी स्टार को अपने चाहने वाले का नाम दे सकता है। कुछ पैसे देकर नाम रजिस्टर करवाया जा सकता है, जिसका सर्टिफिकेट मिलता है। यह सिर्फ आपसी प्यार जताने का तरीका है, इसकी यूनिवर्सल वैल्यू नहीं होती है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com